Breaking News

जयपुर में तीज की सवारी हेलिकॉप्टर से देख सकेंगे:26 और 27 जुलाई को होगी राइड

जयपुर में तीज महोत्सव के मौके पर हेलिकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआत की जा रही है। इसमें सफर कर आप तीज माता की ऐतिहासिक सवारी और जयपुर के ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों के साथ अरावली की खूबसूरत वादियों को नजदीक से एरियल व्यू के जरिए निहार सकेंगे।
दो दिन तक चलने वाली इस स्पेशल जॉय राइड में सफर कर पर्यटक न सिर्फ ऐतिहासिक तीज महोत्सव बल्कि, जयपुर के प्रमुख पर्यटक स्थल और मानसून में अरावली की खूबसूरती का एरियल व्यू निहार सकेंगे।

No comments