विवेकानंद मॉडल स्कूल के शैड के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह करीब 10 बजे अनूपगढ़ के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में विजिट की। मॉडल स्कूल के छात्रा बैंड की धुनों के साथ मंत्री को गेट से ऑनर देते हुए मंच तक ले जाया गया। यहां मंच पर स्कूल प्रबंधन ने मंत्री को बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या करीब 700 है। शैड नहीं होने के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है।
इस पर मंत्री मेघवाल ने स्कूल परिसर में प्रार्थना सभा के लिए विशाल शैड निर्माण के लिए 30 लाख रुपए सांसद कोटे से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर लागत ज्यादा आई तो और राशि भी दे दी जाएगी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रिंसीपल सुभाष चंद्र मोची ने मंत्री का स्वागत किया।

No comments