Breaking News

थाना, सरकारी मकान व कॉलोनी में एक-एक फीट पानी

अलवर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह सात बजे से 8 बजे के बीच मानसून की पहली अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक अलवर शहर में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण शहर की सड़कें दरिया बन गई। नालों का पानी रोड पर आ गया। गायत्री मंदिर रोड पर गायत्री कॉलोनी, एसपी कार्यालय के पास सरकारी कवार्टर सहित अनेक जगहों पर घरों में पानी भर गया।  महिला थाना परिसर में करीब 1 फीट पानी जमा हो गया।

No comments