Breaking News

वृंदावन गांव में पानी की किल्लत:नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

झालावाड़ के वृंदावन गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 52 पर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मटके और लकडिय़ां लेकर सड़क पर बैठ गए।
ग्रामीण महिला गीताबाई ने बताया कि क्षेत्र में पिछले 2 साल से पानी की समस्या है। एकमात्र हेड पंप ठीक से नहीं चलता। कंचन बाई ने कहा कि हेड पंप से पीला पानी आता है और पूरे गांव को एक ही पंप से पानी भरना पड़ता है।

No comments