Breaking News

संसद गेट पर राहुल-प्रियंका ने पोस्टर फाड़े:डस्टबिन में डाला

बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। फिर एसआईआर लिखे पोस्टर को प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाला।
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े भी शामिल हुए।
उधर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

No comments