सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ड्राइविंग के समय खुद की गलती से हुई मौत में बीमा कंपनी मुआवजा देने को बाध्य नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि लापरवाही या स्टंट के कारण मरने वाले ड्राइवर के परिवार को मुआवजा देने के लिए कोई बीमा कंपनियां बाध्य नहीं होंगी। कोर्ट ने कहा कि जब हादसा ड्राइवर की गलती से हो, तो कोई बीमा कंपनी जिम्मेदार नहीं होती हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद उन लोगों को सुधर जाना चाहिए जो रील्स के चक्कर में स्टंटबाजी करते हैं, या तेज स्पीड और लापरवाही से ड्राइविंग करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला एक ऐसे व्यक्ति से जुड़े मामले में दिया, जो तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए हादसे का शिकार हो गया था, हादसा 18 जून 2014 को हुआ था।

No comments