Breaking News

पंजाब में बारिश के मौसम के चलते नए आदेश जारी

पंजाब में जारी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में अलग-अलग पाबंदियां लगाई गई हैं। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने नहरों, छोटी नदियों, दरियाओं, तालाबों और जल भराव वाले गड्ढों के पास जाने, नहाने तथा मवेशियों को पानी पिलाने या नहलाने पर प्रतिबंध लगाया है।
सुरक्षा के मद्देनजऱ, जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि गांवों के सरपंच चौकीदारों के माध्यम से मुनादी करवा कर इन जल स्रोतों के पास चौकसी बढ़ाएं और नाका बंदी लगवाएं, ताकि लोग इन क्षेत्रों की ओर न जाएं और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। 
 

No comments