Breaking News

हरियाणा में इस जगह पर बनेगा डिजनीलैंड, नायब सरकार ने दे दी मंजूरी

हरियाणा की नायब सरकार राज्य को पर्यटन की दृष्टि से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने की दिशा में विशेष पहल करने जा रही है, जिससे हरियाणा के पर्यटन को न केवल नई पहचान मिलेगी, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस नई कार्ययोजना के तहत हरियाणा सरकार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में डिजनीलैंड बनाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सूरजकुंड में हर वर्ष तीन बार मेलों का आयोजन करने तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को अधिक बड़े रूप में मनाने के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग की अपील की गई है।

No comments