अब हाईवे पर दौड़ेंगी 2261 प्राइवेट बसें
राजस्थान में अब नेशनल हाईवे पर भी निजी बसों की आवाजाही शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार ने हाल ही में हाईवे से जुड़े 476 रूटों पर 2261 निजी बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी है. ये बसें रोजाना 10 हजार 190 से अधिक फेरे करेंगी. प्रत्येक बस में 37 से 50 यात्रियों की क्षमता होगी.
परिवहन विभाग ने हाईवे पर चलने वाली इन बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं, जो स्थानीय कार्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजी जाएगी और परमिट वहीं से जारी होंगे.
परिवहन विभाग ने हाईवे पर चलने वाली इन बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं, जो स्थानीय कार्यालयों में स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजी जाएगी और परमिट वहीं से जारी होंगे.

No comments