आरबी व समेजा नहर के किसानों को पानी की भरपाई की जाएगी
श्रीगंगानगर में रेगुलेशन उप समिति की बैठक बुधवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभा कक्ष में हुई। इससे पहले सदस्यों को नहरों का वरीयताक्रम और रनिंग दिनों का चार्ट वितरित किया गया।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि गुरुवार को आरबी नहर और रविवार को समेजा की भोमपुरा माइनर में आए कटाव से किसानोंं को नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करने के लिए आरबी और समेजा नहर में 6-6 घंटे पानी की आपूर्ति ज्यादा की जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों की भरपाई की जा सके।
वहीं सभी नहरें वरीयताक्रम और पानी की उपलब्धता के अनुसार चलाई जाएंगी।

No comments