गांव खखां के ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर में हिन्दुमलकोट मार्ग स्थित गांव खखां के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने बताया कि गांव खखां से श्रीगंगानगर के लिए रोडवेज बस नहीं होने के कारण ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गांव से प्रतिदिन स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं कोचिंग एवं पढाई के लिए जिला मुख्यालय पर आते हैं।
ज्यादातर विद्यार्थी निम्र वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के होने के कारण उन्हें जिला मुख्यालय आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

No comments