Breaking News

निवेश के नाम पर चावल व्यापारी से 10 लाख ठगे

अजमेर में ऑनलाइन ठगी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ठगों ने एक बार फिर चावल व्यापारी को ठगी का शिकार बना दिया। ठगों ने ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट करवा कर प्रॉफिट होने का झांसा देकर 10 लाख रुपए हड़प लिए। बाद में उसे 16 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। नहीं देने पर उसे मुकदमे में फंसने की धमकी दी गई। पीडि़त की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments