Breaking News

किसानों व कांग्रेसियों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

श्रीगंगानगर में किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय पर पूर्व में चले किसान आंदोलन हल्ला बोल के दौरान हुए समझौते की पालना करने की मांग को लेकर आज कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। इससे पूर्व कांग्रेस कांग्रेसियों और किसानों ने जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष जमकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पर किसानों की समझौते के दौरान हुई वार्ता की पालना नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल बिजाई का समय बीतता जा रहा है।

No comments