Breaking News

श्री श्याम रजत जयंती महोत्सव आयोजित 19 सितम्बर से

श्रीगंगानगर में श्री श्याम परिवार मंडल ट्रस्ट की ओर से 19 से 21 सितम्बर तक श्री श्याम रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
मंडल के सेवादार रोहित शेरेवाला 'लालाÓ तथा मुकेश गुप्ता ने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव 19 सितम्बर, शुक्रवार को विशाल ध्वजा यात्रा से शुरू होकर 20 और 21 सितंबर को भजन संध्या के साथ सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मंडल कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में बैठक का हुई। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर सेवादारों को दायित्व सौंपे गए।

No comments