Breaking News

कैडर पुनर्गठन नहीं किए जाने पर जताया विरोध

श्रीगंगानगर में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की ओर से न्यायिक कर्मचारियों का पदनाम ंपुनर्गठन की मांग को लेकर जिला न्यायालय परिसर में अनिश्चिकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल गोदारा के नेतृत्व में जारी धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के प्रस्ताव के अनुरूप कैडर पुनर्गठन नहीं किए जाने से प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों के कार्मिकों में रोष व्याप्त है। जिला एवं सेशन न्यायालय के अधीनस्थ न्यायालयों, विधिक सेवा प्राधिकरण के मंत्रालयिक संवर्ग एवं आशुलिपिक संवर्ग के प्रस्ताव अनुरूप कैडर पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है। मंच संचालन चुन्नीलाल ने किया। 

No comments