कोटा के स्कूलों में 1 अगस्त तक छुट्टी: कोटा बैराज के 2 और नोनेरा के 27 गेट खोले
हाड़ौती संभाग में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिसके चलते स्कूलों में भी कक्षा 1 से 12वीं तक का 1 अगस्त तक का अवकाश बढ़ा दिया गया है। हाडोती संभाग की सभी नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। कोटा बैराज के सुबह साढ़े 6 बजे दो गेट खोले गए है। करीब 19 हजार 236 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैराज का दो गेट 8 फीट-8 फीट खोला गया है। निचली बस्तियों में लोगों को पानी की अधिक आवक होने से चिंता सताने लगी है वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।

No comments