Breaking News

अमरनाथ यात्रा- 6400 यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए।  6400 यात्रियों को लेकर तीसरा जत्था आज शुक्रवार सुबह 4 बजे अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया है।
38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूटों से होगी।  यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे। इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 

No comments