झुंझुनूं के 156 स्कूलों में 259 शिक्षक सरप्लस, निदेशालय ने मांगी सूची, डीईओ ने भेजी रिपोर्ट
झुंझुनूं जिले के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापन प्रक्रिया के बाद अब 259 शिक्षक सरप्लस हो गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इन अधिशेष शिक्षकों की सूची मांगी है, जिससे उन्हें हिंदी माध्यम स्कूलों में रिक्त पदों पर लगाया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिल ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार सरप्लस शिक्षकों की सूची तैयार कर भेज दी गई है।
No comments