शहर में दिन दिहाड़े व्यापारी के घर लूट
श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित पूजा कॉलोनी में एक व्यापारी के घर लूट की वारदात हो गई। व्यापारी के परिवार की महिला को दिन दिहाड़े चाकू की नोक पर लूट लिया गया। शहर में ऐसी वारदात लगातार दूसरे दिन हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन लुटेरे युवकों का कोई पता नहीं चल पाया। सदर पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार व्यापारी संजय धानुका के निवास स्थान 32 पूजा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को परिवार की महिलाएं थी। महिलाएं घर में अंदर थी। बाहर चार दीवारी में नौकरानी सफाई कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक घर में घुसे और संजय धानुका के परिवार की एक महिला पर चाकू तान कर हाथों से दो सोने के कड़े व चूडिय़ा लूट कर फरार हो गये।

No comments