शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
केकड़ी के कचरिया गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रिक्त पदों को लेकर मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर तालाबंदी कर दी। वहीं ग्रामीणों ने स्कूल में पढ़ाने आए शिक्षकों को भी अंदर घुसने नहीं दिया और स्कूल के बाहर छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए।

No comments