Breaking News

आज से महंगा हुआ धरती के स्वर्ग का दीदार; अमरनाथ के श्रद्धालुओं पर भी पड़ेगा असर

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह तो वही पुराना है, लेकिन सफर अब पहले जैसा नहीं रहा। यात्रा आरंभ होने के साथ ही श्रद्धा की डगर पर इस बार टोल की नई दरें बिछ जाएंगी।
नेशनल हाईवे आथरिटी रामबन के अधीन आते बनिहाल स्थित लांबर टोल प्लाजा के साथ उजरू टोल प्लाजा पर आज बुधवार से नई दरें लागू हो जाएंगी, जो अमरनाथ यात्रियों के साथ पर्यटकों सहित अन्य लोगों की जेबों को हल्का करेंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घाटी जाने का सफर बुधवार से और महंगा हो जाएगा।

No comments