राजस्थान के व्यापारी बिजली केबल की टेस्टिंग से परेशान
राजस्थान में छोटे व्यापारियों को बिजली के पोल तक जाने वाली केबल की टेस्टिंग भारी पड़ रही है। आरोप है कि टेस्टिंग महज 60 मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाती है। इसके लिए उपभोक्ताओं से केबल साइज के आधार पर 74 हजार से लेकर 96 हजार तक वसूल किए जा रहे हैं। मांग है कि या तो इसे कम किया जाए या निशुल्क कर दिया जाए। छोटे उद्योग महंगाई की मार झेल पाने में सक्षम नहीं है।

No comments