Breaking News

राजस्थान सरकार की नई ट्रेड पॉलिसी जल्द - हर जिले को मिलेगा अपना ट्रेड क्लस्टर

राजस्थान सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के लिए अब नई ट्रेड पॉलिसी लाने जा रही है। स्थानीय व्यापार को बढ़ाने और सुविधाजनक बनाने के साथ ही दूसरे राज्यों के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इसी पॉलिसी में ऐसे कई प्रावधान किए जा रहे हैं। उद्योग विभाग इसका ड्रॉफ्ट तैयार कर रहा है।
भजनलाल सरकार की मंशा है कि इस नीति से व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाकर प्रदेश को प्रमुख ट्रेड हब के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए व्यापारिक संगठनों, स्थानीय व्यापारी, लघु औद्योगिक इकाइयों के संचालनकर्ताओं से संवाद कर सुझाव लिए जा रहे हैं।

No comments