Breaking News

ई-स्कूटी खड्डा में गिरने से मिस्त्री की मौत

श्रीगंगानगर में मौसम विभाग रोड पर रिद्धि-सिद्धि विहार कॉलोनी में सोमवार सुबह एक ही स्कूटी के बेकाबू होकर खड्डों में गिरने से उस पर सवार मार्बल मिस्त्री की मृत्यु हो गई। जवाहरनगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान श्रीराम कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी अशोक मंडल के रूप में हुई है। वह मार्बल मिस्त्री के साथ-साथ ठेकेदार भी था।
सुबह रिद्धि-सिद्धि विहार कॉलोनी में काम करने के लिए जा रहा था। कॉलोनी के गेट पर एंट्री करवाने के बाद वह ई-स्कूटी पर जैसे ही कॉलोनी के अंदर गया, उसकी स्कूटी स्पीड अधिक होने के कारण बेकाबू हो गई और एक खाली भूखंड के खड्डे में जाकर गिरी।

No comments