Breaking News

अनूपगढ़ में भाजपा नेता को व्हाट्सएप पर धमकी, दो करोड़ की फिरौती मांगी

अनूपगढ़ के एक भाजपा नेता और व्यवसायी को व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए धमकी देकर फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गिरोह का सदस्य बताया है। पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि धमकी वास्तव में इस गिरोह से जुड़ी है या नहीं।
अनूपगढ़ थाने के प्रभारी सीआई ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे व्यापारी मोहित छाबड़ा के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें धमकी के साथ फिरौती की मांग की गई। मैसेज में खुद को रोहित गोदारा बताने वाले शख्स ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न करने पर गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। गुरुवार सुबह उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और धमकी दोहराई गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और भाजपा नेता को सुरक्षा प्रदान की।

No comments