Breaking News

बिना रजिस्ट्रेशन दूसरे राज्य में गाड़ी चलानी पड़ी महंगी - फेरारी मालिक को देना पड़ा 1.42 करोड़ का टैक्स

अगर आपकी गाड़ी किसी राज्य में रजिस्टर्ड नहीं है और आप उस राज्य में लंबे समय तक गाड़ी चलाते हैं तो आपको ऐसा करना भारी पड़ सकता है। कनार्टक की राजधानी बेंगलुरु में एक फेरारी के मालिक को 1.42 करोड़ रुपये का भारी भरकम रोड टैक्स देना पड़ा है। यह सुपर लग्जरी गाड़ी महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड थी लेकिन लंबे समय से यह बेंगलुरु की सड़कों पर चल रही थी। कर्नाटक के आरटीओ अधिकारियों की पिछले कई महीनों से इस पर नजर थी। आखिरकार वह पकड़ में आ गई और मालिक को भारी भरकम टैक्स और जुर्माना देना पड़ा।

No comments