Breaking News

पुराने वाहनों को दिल्ली में अब नहीं मिलेगा ईंधन, पेट्रोल पंपों पर की गई खास तैयारी

दिल्ली एनसीआर में वाहनों से सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है। इसी को कम करने की कोशिश करते हुए दिल्ली में नया फैसला एक जुलाई 2025 से लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को ईंधन  नहीं दिया जाएगा। इसके लिए अब पेट्रोल पंपों पर भी खास तैयारी की गई है। 
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पुराने वाहनों की जानकारी निकालने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वाहन मालिकों को इसकी जानकारी देने के लिए स्पीकर भी लगाए गए हैं। पहले सीसीटीवी के जरिए गाड़ी की नंबर प्लेट की जानकारी ली जाएगी और फिर स्पीकर के जरिए बताया जाएगा कि उनकी गाड़ी की उम्र पूरी होने के कारण ईंधन नहीं दिया जाएगा।

No comments