Breaking News

बरसात में ढही 16 करोड़ की सडक़, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

हनुमानगढ़ में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बनी सडक़ बरसात की पहली मार भी नहीं सह पाई। डेढ़ वर्ष पूर्व निर्मित यह सडक़ हाल ही में हुई बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे न केवल आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है।
सडक़ के नीचे की मिट्टी बह जाने से कई स्थानों पर सडक़ धंस गई, जिससे सोमवार रात एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। गांव हिरणावाली के ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सडक़ की मरम्मत नहीं करवाई गई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

No comments