Breaking News

उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

पंचायतीराज संस्था श्रीगंगानगर जिला परिषद के जोन संख्या 16 के डायरेक्टर पद के कल रविवार को होने वाले उपचुनाव के लिए आज जिला परिषद परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम  सुभाष कुमार, एसडीएम सुभाष कुमार, डीएलएमटी अशोक  कुमार शर्मा व एसएलटी ने पोर्लिंग पार्टियों को निष्पक्ष मतदान करवाने को कहा। इस दौरान 50 पोलिंग पार्टियों को रवानगी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजद थे। गौरतलब है कि इस उप चुनाव के बाद ही जिला परिषद सदस्यों द्वारा जिला प्रमुख चुना जाएगा। 

No comments