Breaking News

जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह के लिए सहयोग

श्रीगंगानगर में सेवा भारती ने बस्तियों के निराश्रित परिवारों की कन्याओं के सहयोग की शृंखला में गुरुनानक बस्ती, गली नंबर 6, वार्ड 57 में रोशन नायक की पुत्री आंचल के विवाह के लिए जरूरी सामान भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ. संजीव चुघ, लाजपत राय शर्मा, प्रवीण मिढ्ढा डॉ. भगवान दास, रुकमानंद गोयल, डॉ.अशोक कथूरिया, डॉ. सोनू कथूरिया, लखबीर सिंह लक्खा, स. टोनी सिंह, राजेश कुमार और कमला देवी आदि मौजूद थे।

No comments