Breaking News

आरयूबी में बरसाती पानी भरने से राहगीर परेशान

श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर बाद हुई बरसात का पानी सोमवार को भी नीचले एरिया एवं आरयूबी में भरा रहा।  डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के नजदीक स्थित रेलवे अण्डरब्रिज में आज भी पानी भरा रहने से पैदल राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद के अधिकारियों को आरयूबी में पानी भरा होने से अवगत करवाया गया है। इसके अलावा शहर की कई सड़कों के किनारे आज भी थोड़ा पानी भरा था।

No comments