Breaking News

बरसात से सड़कें, नाला क्षतिग्रस्त, आरयूबी में पानी भरा

श्रीगंगानगर शहर में कल मंगलवार शाम आई बरसात से शहर की कई सड़कें एवं नाले-नालियांं क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के पास बने आरयूबी एवं गंगा सिंह चौक के पास बने आरयूबी, पार्क, रामलीला मैदान, सूरतगढ मार्ग, जस्सा सिंह मार्ग, हनुमानगढ मार्ग सहित सभी सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि बरसात के बाद तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के कई मार्गों की सड़कों किनारे आज दोपहर को भी पानी भरा रहा। 
नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने कल शाम को बरसात के दौरान शहर का दौरा कर बरसात से गन्दे पानी गड्ढों एवं सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों को जहां बरसाती पानी भरा वहां से पानी निकलवाया।

No comments