गहलोत के बयान पर भड़की बीजेपी
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान से सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेताओं ने अब अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि गहलोत खुद 5 साल सत्ता बचाने के लिए षडयंत्र करते रहे। ऐसे में उन्हें लगता है कि बीजेपी में भी ऐसा होता होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि मुख्यमंत्री को हटाने का भयंकर षड्यंत्र चल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भाजपा सरकार को लेकर दिया गया बयान बेबुनियाद, तर्कहीन और भ्रामक है। गहलोत को शायद अपने ही कार्यकाल की यादें ताजा हो रही है, जब उनकी सरकार दो खेमों में बंट गई थी। मंत्री-विधायक पांच सितारा होटल में कैद रहे।

No comments