Breaking News

रूद्रप्रयाग हादसे में 8 लोग लापता: बस का भी नहीं मिल रहा नामों निशान

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए बस हादसे में लापता लोगों में अब कुल 4 लोगों की मौत हुई है वहीं अब भी परिवार के 8 लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। उदयपुर के यात्रियों की बस अलकनन्दा नदी में गिरने के मामले में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन बस और अन्य यात्रियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
गौरतलब है कि उदयपुर से दस दिन पहले राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के 20 लोग चार धाम की यात्रा पर गए थे। इनमें 7 लोग उदयपुर के रहने वाले हैं। 

No comments