राज्यपाल व शिक्षा मंत्री गोगामेड़ी पहुंचे
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज हनुमानगढ़ जिले के धार्मिक स्थल गोगामेड़ी पहुंचे। जिला कलेक्टर डा. खुशाल यादव व पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने राज्यपाल व शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। राज्यपाल व शिक्षा मंत्री की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एक दिन पूर्व गुरूवार को एसपी-कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
राज्यपाल श्री बागड़े ने गोगामेड़ी में आयोजित शिक्षक संगठन के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्यपाल श्री बागड़े दोपहर को जयपुर के लिए रवाना हो गये।
राज्यपाल श्री बागड़े ने गोगामेड़ी में आयोजित शिक्षक संगठन के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्यपाल श्री बागड़े दोपहर को जयपुर के लिए रवाना हो गये।

No comments