Breaking News

शिमला पहुंची एचआरटीसी की नई वॉल्वों बसें, अगले महीने से सड़कों पर दौड़ेंगी

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 24 नई वोल्वो बसें शामिल हो गई है। यह बसें शिमला के तारादेवी वर्कशॉप में पहुंच गई है। इन बसों की तकनीकी टीम फिटनेस चेक करेगी। उसके बाद इनका परिवहन विभाग में पंजीकरण करवाया जाएगा।
पंजीकरण होने के बाद बसों को रूटों पर चलाया जाएगा। 1 जुलाई से निगम इन बसों को रूटों पद उतारने की तैयारी में है। निगम इस दिन एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

No comments