राशन की दुकानों में मॉल की तर्ज पर खुलेंगे अन्नपूर्णा भंडार, विक्रेताओं से मांगे आवेदन
आने वाले दिनों में राशन की दुकानों पर मॉल की तर्ज पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। जिससे राशन विक्रेताओं को भी रोजगार मिलने से आर्थिक संबल मिल सकेगा। इसको लेकर राशन विक्रेता से आवेदन मांगे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य में में करीब 5 हजार एवं एवं दौसा जिले में 159 अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। जिसमें प्रथम चरण में 25 फीसदी अन्नपूर्णा भंडार को चालू किया जाएगा। जिसको लेकर रसद विभाग एवं खाद्य निगम अन्नपूर्णा भंडार चालू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

No comments