Breaking News

पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान



कहा- विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति, निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थ्री से नवाजा है। पीएम मोदी ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार को देश की जनता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा, 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थ्री सम्मान के लिए मैं आपका (साइप्रस के राष्ट्रपति), साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं। ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है, ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके सामथ्र्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं यह अवॉर्ड भारत और साइप्रस के महत्वपूर्ण संबंधों को,हमारे साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं। सभी भारतीयों की तरफ से मैं ये सम्मान अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं।

No comments