पीएचईडी का आम लोगों पर शिकंजा, रसूखदारों पर लचीलापन!
श्रीगंगानगर में जलदाय विभाग ने राजस्व वसूली व अवैध कनेक्शन काटने के लिए अभियान चला रखा है। खास बात यह है कि अभियान में कार्रवाई को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। आम लोगों के पेयजल कनेक्शन अवैध पाए जाने पर हाथों हाथ कनेक्शन काट दिया जाता है और पेनल्टी की वसूली भी कर ली जाती है, मगर रसूखदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर लीपापोती हो रही है।
अबोहर मार्ग पर स्थित रिद्धि-सिद्धि-7 कॉलोनी में जलदाय विभाग की स्वीकृत पाइप से अवैध रूप से बड़ा कनेक्शन कर पाइप के जरिए कॉलोनी के 70 घरों को चोरी का पानी पिलाया जा रहा था। गत दिवस विभाग ने इस कॉलोनी का अवैध कनेक्शन बंद कर दिया और कॉॅलोनी को बसाने वाले कालोनाइजर मुकेश शाह को 21.79 लाख रुपए का नोटिस तो थमा दिया, मगर वसूली को लेेकर आज तक कुछ नहीं हुआ। कई अन्य कॉलोनियों में भी पेजयल घोटाले दबे हुए हैं।

No comments