Breaking News

हाईवे पर कारों की भिडंत में एक मरा,चार मामूली घायल

श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ नेशनल हाईवे पर दो कारों में आमने-सामने की भिडंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चार मामूली घायल हो गए। श्रीगंगानगर- हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में गांव मम्मडखेड़ा के नजदीक पिकअप वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की भी मृत्यु हो गई।
घमूडवाली थाना पुलिस के अनुसार सोमवार रात्रि को खूनी चक के समीप दो कारे आमने-सामने से टकरा गईं। इनमें श्रीगंगानगर से कैंचिया की तरफ जा रहे कार सवार मनीष जाट बुरी तरह से जख्मी हो गया। मनीष को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में लाया गया। तब तक उसकी मृत्यु हो गई थी।

No comments