पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 34 की मौत
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स को लगाया गया है। असम में 19 जिलों के 764 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य के करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार को 2 और लोगों की मौत के साथ राज्य में बाढ़-लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
No comments