Breaking News

नानी बाई रो मायरो कथा 14 से

श्रीगंगानगर में धर्म संस्कृति की पताका फहराने के उद्देश्य से जन सहयोग से नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जा रहा है।  मुख्य सेवादार सोनू वर्मा ने बताया कि 14 से 16 जून तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में होने वाली नानी बाई रो मायरो कथा में कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से दीक्षित आचार्य सत्यकृष्ण महाराज नरसी मेहता का चरित्र सुनाया जाएगा। कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारका से प्रस्थान करेंगे तथा 56 करोड़ का मायरा नानी बाई के भरने जाएंगे। प्रतिदिन आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

No comments