11 वर्षों के शासन में मोदी ने भारत को विकास के पथ पर दौड़ा दिया : कैलाश चौधरी
श्रीगंगानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आज भाजपा संकल्प से सिद्धि अभियान चला रही है। यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि कोई भी संकल्प पूरा करने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी पड़ती है। वे शुक्रवार को ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में भाजपा के प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल से ही 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखा और आज इन 11 वर्षों के शासन में मोदी ने भारत को विकास के पथ पर दौड़ा दिया है। इस देश के गरीब के पक्का मकान बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है । शौचालय निमार्ण कर 10 करोड़ परिवारों को इज्जत देने का काम किया गया है।

No comments