Breaking News

कबीर के जन्मोत्सव पर काशी पहुंचे 3 लाख अनुयायी

कबीर के प्राकट्य महोत्सव पर मंगलवार को उत्सवी माहौल दिखाई दिया। वाराणसी में लहरतारा स्थित उनकी जन्मस्थली कबीर बाग आश्रम से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। देश के 20 राज्यों से करीब 3 लाख कबीरपंथियों का हुजूम उमड़ा। कहीं भक्तों की टोली तो कहीं संतों की टोली कबीर धुन पर थिरकती नजर आई। यह शोभायात्रा कबीर बाग आश्रम से निकल कर डेढ़ किमी दूर लहरतारा चौराहे तक गई। फिर वापस कबीर बाग आश्रम लौटी। आने-जाने का कुल 3 किमी सफर करीब 2 घंटे में पूरा हुआ।



No comments