यूआर साहू ने आरपीएससी के मुखिया का पदभार संभाला
राजस्थान पुलिस के मुखिया रहे उत्कल रंजन (यू.आर.) साहू ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के मुखिया का पदभार ग्रहण किया है। अजमेर पहुंचने पर आयोग अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। आरपीएससी अध्यक्ष पद पर संजय श्रोत्रिय का कार्यकाल 1 अगस्त 2024 को खत्म हो गया था। मेंबर कैलाशचंद मीणा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। पिछले 10 महीने से कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे ही काम चल रहा था। अब 10 महीने बाद फुल टाइम अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है।
No comments