Breaking News

राजस्थान समेत 7 राज्यों में फिर पड़ेगी तेज गर्मी

देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा। साथ ही लू भी चल सकती है। राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून तक तापमान 45-46 डिग्री होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। 24 मई को केरल में एंट्री करने वाला मानसून 6 जून तक महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और सिक्किम में रुका है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल, बिहार में 10 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

No comments