हरियाणवी मॉडल सिम्मी की लाश नहर में मिली:छाती-हाथ के टैटू से पहचानी
हरियाणवी मॉडल सिम्मी की लाश नहर में मिली:छाती-हाथ के टैटू से पहचानी; बहन को आखिरी वीडियो कॉल में कहा था- बॉयफ्रेंड पीट रहा
मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की लाश बरामद हो गई है। उसकी लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में मिली। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है।
शीतल मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। शनिवार 14 जून को वह घर से शूटिंग के लिए निकली थी। इस दौरान उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई।
इसके बाद सोमवार सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी कि यह लाश शीतल की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी, जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

No comments