Breaking News

नगरपालिका गजसिंहपुर की साधारण बैठक में कई निर्णय

नगरपालिका गजसिंहपुर की साधारण बैठक शुक्रवार को पालिका कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष चमकौर सिंह ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल कृष्ण सहित समस्त पार्षदगण बैठक में उपस्थित रहे।


बैठक की शुरुआत हाल ही में हुए विमान हादसे के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। इसके बाद 6 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें नगरपालिका भवन एवं हॉल के रिनोवेशन तथा नव निर्माण के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। 

No comments