Breaking News

राजस्थान के डूंगरा बड़ा में बदलाव, गांव में 100 डॉक्टर और 60 शिक्षक

राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के डूंगरा बड़ा गांव के हर तीसरे घर में एक डॉक्टर रहता है। गांव के करीब 320 घरों में 100 डॉक्टर हैं और हर साल गांव के 4 से 5 छात्रों का एमबीबीएस में एडमिशन होता है। 2 छात्र मुंबई और जोधपुर आईआईटी में पढ़ रहे हैं। हर साल 8 से 10 बच्चों का नवोदय स्कूल में एडमिशन होता है। एक लडक़ी सैनिक स्कूल के लिए चयनित हुई। गांव में 1 आरएएस, 25 इंजीनियर हैं। 10-15 बुजुर्गों को छोड़ दें तो पूरा गांव शिक्षित है। 30 साल तक की गांव की हर बेटी और बहू ग्रेजुएट है।

No comments