Breaking News

प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की खास योजना, प्रदेश के लिए शुरू होगी बड़ी पहल



राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन-2025 की कार्ययोजना के अनुमोदन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित है. राजस्थान सरकार के प्रस्तावित सम्मेलन के पीछे खास वजह है. इसके जरिए दुनियाभर में बसे प्रवासी राजस्थानी समुदाय को जोडऩे की कोशिश की जा रही है. ताकि प्रदेश के विकास से जोड़कर एक बड़ी पहल शुरू की जा सके. बता दें कि राइजिंग राजस्थान के तहत राजस्थान में निवेश की कोशिश पर भी काम हो रहा है.

No comments